गोरखपुर पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग के अपहरण में फरार ₹10,000 का इनामी अपराधी मोनू गिरफ्तार!

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।गोरखपुर पुलिस को महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सहजनवां थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में फरार चल रहे ₹10,000 इनामी अभियुक्त मोनू पुत्र हरिलाल, निवासी बारीगांव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 549/24, धारा 137(2), 87 भा.दं.सं. में मुकदमा दर्ज था। यह व्यक्ति काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसके चलते उस पर इनाम घोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें –कौन-सी राशि के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली, किसे रहना होगा सावधान!

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोनू को मुखबिर की सूचना पर सहजनवां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध की कई अहम जानकारियाँ दी हैं। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें –🌞 “रविवार का पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और यात्रा दिशा”

एसएसपी गोरखपुर ने कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े अपराधों पर जिले में सख्त कार्रवाई जारी है। ऐसे मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों को जल्द पकड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें –विद्यालय बना ठगी का अड्डा, नियुक्ति के नाम पर लूटी गई मेहनत की कमाई

गोरखपुर पुलिस की यह कार्रवाई न केवल कानून-व्यवस्था की मजबूती का परिचायक है बल्कि समाज में यह संदेश भी देती है कि अपराध और अपराधी कितने भी चालाक क्यों न हों, कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते।

Editor CP pandey

Recent Posts

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

8 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

21 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

32 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago