Gorakhpur News: फर्जी मेडिकल कंपनी के नाम पर 20 लाख की ठगी, FIR दर्ज

Shahpur Fraud Case: भारी मुनाफे का सपना दिखाकर लोगों से 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में बबुआ जी शुक्ला और कमलेश नरसिंह नायक को नामजद किया है, जबकि सात अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक फर्जी मेडिकल कंपनी का ढांचा खड़ा कर निवेशकों को झांसे में लिया और योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया। इस संबंध में शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है।

फर्जी कंपनी बताकर निवेश के लिए फंसाया

पीड़ित गौरव शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात बशारतपुर के एल्युमिनियम फैक्टरी रोड स्थित प्रभा आटा चक्की गली निवासी बबुआ शुक्ला से हुई थी। बबुआ शुक्ला ने खुद को एक नामी मेडिकल कंपनी का चेयरमैन बताकर विश्वास में लिया।
शिकायत के अनुसार, जनवरी 2025 में फर्जी दस्तावेज दिखाकर निवेश के लिए प्रेरित किया गया और हर महीने मोटे मुनाफे व आकर्षक बोनस का लालच दिया गया।

ये भी पढ़ें – राज्य संस्कृत अकादमी द्वारा भाषा वैभव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

20 लाख रुपये की ठगी का आरोप

पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान कमलेश नरसिंह नायक को कंपनी का मार्केटिंग हेड बताकर परिचय कराया गया। इसके बाद अप्रैल से मई 2025 के बीच बैंक ट्रांसफर और नकद के जरिए कुल 20 लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए गए।

जब न तो मुनाफा मिला और न ही रकम वापस हुई, तो पैसे मांगने पर आरोपियों का रवैया बदल गया।

पूजा-पाठ और ज्योतिष से जीतता था भरोसा

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी बबुआ जी शुक्ला पूजा-पाठ, कर्मकांड और ज्योतिष के सहारे लोगों का भरोसा जीतता था।
शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

4 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

6 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

6 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

6 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

8 hours ago