वीआईपी कल्चर के साए में गोरखपुर महोत्सव, आमजन हाशिये पर

छात्र नेता अभय सिंह ने खोली व्यवस्था की पोल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव को लेकर दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता अभय सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि गोरखपुर महोत्सव अब जनता का उत्सव नहीं रह गया है, बल्कि यह अधिकारियों और व्यापारियों के लिए आयोजित एक बंद आयोजन बनकर रह गया है। आम जनमानस के साथ भेड़-बकरी जैसा व्यवहार किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रश्नचिह्न है।
युवा नेता अभय सिंह ने कहा कि महोत्सव में वीआईपी कल्चर इस कदर हावी है कि आम नागरिकों के लिए न सम्मान है और न ही सहज प्रवेश। सुरक्षा और प्रबंधन के नाम पर जनता को धकेला और रोका जा रहा है, जबकि खास वर्ग के लिए रेड कारपेट जैसी व्यवस्था की गई है। यह दोहरा मापदंड जनभावनाओं को आहत करने वाला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस गोरखपुर महोत्सव की पहचान सांस्कृतिक सहभागिता और जनसरोकार रही है, वही आयोजन अब अव्यवस्था, पक्षपात और उपेक्षा का प्रतीक बनता जा रहा है। भीड़ नियंत्रण पूरी तरह विफल है, बैठने की व्यवस्था नाकाफी है, प्रवेश-पास प्रणाली भ्रमित करने वाली है और सूचना तंत्र पूरी तरह चरमरा चुका है। इसका खामियाजा आम दर्शकों को भुगतना पड़ रहा है।
श्री सिंह ने स्पष्ट कहा कि वीआईपी कल्चर तत्काल समाप्त होना चाहिए और हर नागरिक को समान सम्मान व समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप कर पूरे आयोजन की निष्पक्ष समीक्षा कराने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।


युवा नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी जनता की आवाज़ को अनसुना किया गया तो छात्र और युवा वर्ग चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि गोरखपुर महोत्सव जनता का है और इसे जनता के हित में ही संचालित किया जाना चाहिए, अन्यथा यह सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला साबित होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जमशेदपुर में भाई ने भाई का किया कत्ल! चाकू के 8 वार से थम गई सन्नी की सांसें

जमशेदपुर में खूनी रिश्ते का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में भाई ने चाकू से गोदकर…

25 seconds ago

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

8 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

8 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago