गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन नामावली निरीक्षण हेतु उपलब्ध, 16 दिसंबर तक दावे–आपत्तियाँ आमंत्रित

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तैयार की गई निर्वाचक नामावली अब निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के तहत तैयार नामावली की प्रतियाँ कार्यालय समय में उनके कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय तथा संबंधित तहसील के नामनिर्दिष्ट अधिकारी के कार्यालय में रखी गई हैं। नामावली तैयार किए जाने की अर्हता तिथि 1 नवम्बर 2025 निर्धारित है।

अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को अर्हता तिथि के आधार पर नाम के सम्मिलन, किसी मौजूदा नाम पर आपत्ति, या किसी प्रविष्टि के विवरण में त्रुटि संबंधी शिकायत हो, तो वे प्रारूप–19 में दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावे–आपत्तियाँ दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) निर्धारित है।

सभी दावे व आपत्तियाँ जिलाधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या संबंधित तहसील के नामनिर्दिष्ट अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी चाहें तो अपने आवेदन डाक द्वारा भी भेज सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित तिथि तक संबंधित कार्यालय में प्राप्त हो जाएँ।

प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नामावली का निरीक्षण कर आवश्यक होने पर अपने दावे–आपत्तियाँ समय से प्रस्तुत करें।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

9 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

10 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago