पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर 18 अगस्त को मनाया गया सद्भावना दिवस

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 18 अगस्त,2023 को सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर मंडल कार्यालय पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में शपथ दिलाई कि, वे अपने कार्यक्षेत्र में जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करेंगे इसके साथ ही रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह भी शपथ ली कि सभी प्रकार के मतभेद बिना हिंसा का सहारा लिए बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएँगे।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) राजेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय)राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीती वर्मा,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन)अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) अपूर्व, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(परिचालन) अनिल श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य)पंकज केशरवानी, मंडल इंजीनियर सामान्य प्रेम प्रकाश कुजूर,मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा,सहायक कार्मिक अधिकारी रमेश उपाध्याय समेत सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ की दिलायी गयी कि,
“मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा / करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा / सुलझाऊंगी।
इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने बताया की भारत में हर वर्ष 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में सद्भावना दिवस मनाया जाता है। किन्तु 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर सद्भावना दिवस मनाया जा रहा है । ‘सद्भावना दिवस’ का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाना है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

11 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

11 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

12 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

12 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

13 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

13 hours ago