सोने का चैन बना हत्या का कारण दोस्त ने चैन के लिए दोस्त का किया हत्या

पुलिस मुड़भेड़ के दौरान आरोपित को किया गिरफ्तार

कर्ज भरने के लिए मोहम्मद सैफ बना कातिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महंगे शौक को पूरा करने के लिए हुमायूंपुर उत्तरी निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद रईस कातिल बन गया, उसने अपने दोस्त की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और उसकी सोने की चैन लूट कर फरार हो गया था। मोहम्मद सैफ के ऊपर लाखों रुपए का कर्ज था कर्ज भरने के लिए उसने चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर एक, यादव टोला निवासी कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता की धारदार हथियार से 5 नवंबर को हत्या कर दी और उसकी चैन लूट कर फरार हो गया था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर व एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सैफ को पकड़ने के लिए पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और 200 मोबाइल नंबर को ट्रेस किया करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा की किसी करीबी ने ही अनिल गुप्ता की हत्या की है, और शनिवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि मोहम्मद सैफ एक मोबाइल कंपनी में प्रमोटर के रूप में काम करता था उसे पर लाखों रुपए का कर्ज था, उसकी दुकान के ही बगल में मृतक की गारमेंट की दुकान थी अभियुक्त की मृतक से जान पहचान हुई थी। अभियुक्त ने मृतक के गले में सोने की चैन देखी थी, कर्जदारों से परेशान होकर अभियुक्त ने मृतक से सोने की चेन छीनकर कर कर्ज चुकाने की योजना बनाई और 5 नवंबर को पार्टी देने के बहाने मृतक को मिलने के लिए बुलाया लौटते समय मृतक के घर के समीप चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और उसकी सोने की चैन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास के घटना में प्रयुक्त चाकू ,मोटरसाइकिल, सोने की चैन ,मोबाइल तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹15000 इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसओजी प्रभारी मनीष कुमार यादव, उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक अमित चौधरी, हेड कांस्टेबल राम इकबाल, हेड कांस्टेबल अरुण पवार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल है ।

Karan Pandey

Recent Posts

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

14 minutes ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

28 minutes ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

41 minutes ago

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

3 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

3 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

3 hours ago