वसंत पंचमी पर किया गया देवी सरस्वती का पूजन अर्चन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर 3 फरवरी सोमवार को सामाजिक व धार्मिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के संस्थापक व संरक्षक ज्योतिषाचार्य पण्डित बृजेश पाण्डेय के आदेशानुसार संगठन के जिला कार्यालय रामजानकी नगर इण्डियन एकेडमी स्कूल मे माँ सरस्वती जी का पूजन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने तथा संचालन नेशनल राईफल शुटर डा. अनीता सिंह द्वारा किया गया। वीणा वादिनी माँ शारदे देवी सरस्वती जी का पूजन करने के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय संग देवी सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व धूप दीप अगरबत्ती प्रज्वलित कर नमन किये।
इसी क्रम मे लोकप्रिय कवियित्री डा. सरिता सिंह द्वारा माँ शारदे को समर्पित काव्यपाठ किया गया जिसमे नारियों के सम्मान कि झलक दिखी! सरस्वती पूजन करने के पश्चात अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देवी सरस्वती जी का जन्म हुआ था, इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष वसंत पंचमी मनाई जाती है। माँ सरस्वती को विद्या,कला और बुद्धि की देवी के रूप में सम्पूर्ण विश्व पूजा करता है।आज के दिन माँ सरस्वती का पूजन-अर्चन करने से ज्ञान,कला और संगीत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इनके ही आशिर्वाद से ही जातक सदमार्ग पर चलता है और कुशल बुद्धि प्राप्त कर लोककल्याण के कार्यों मे सकारात्मक रुप से समर्पित रहता है! पूजन कार्यक्रम मे मुख्य रुप से समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय,डा. सुधाकर सिंह,डा. अनीता सिंह,डा. राकेश सिंह, ई. हरिओम मल्ल,डा. सरिता सिंह, प्रतिमा पाण्डेय,अखिलेश मल्ल,राजकुमार जायसवाल,सुनील मणि त्रिपाठी,अनुश्री सिंह,शिवा जायसवाल एवं चंद्राशु सिंह आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

4 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

5 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

6 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

6 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

6 hours ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश: गुरु नानक देव जी की सेवा भावना, देव दीपावली की आस्था और लाचित बरफुकन के शौर्य को किया नमन

फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…

6 hours ago