2025 में गोवा पर्यटन ने बनाया रिकॉर्ड, 1.08 करोड़ से अधिक सैलानी पहुंचे

गोवा (राष्ट्र की परम्परा)। अपने खूबसूरत समुद्र तटों और विश्वप्रसिद्ध स्थापत्य कला के लिए मशहूर गोवा ने साल 2025 में पर्यटन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में गोवा में कुल 1.08 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिनमें 5 लाख से ज्यादा विदेशी सैलानी शामिल हैं। यह आंकड़ा पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।

राज्य पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में गोवा में 1,02,84,608 घरेलू पर्यटक और 5,17,802 विदेशी पर्यटक आए। इस तरह कुल पर्यटकों की संख्या 1,08,02,410 तक पहुंच गई। खास बात यह रही कि चार्टर उड़ानों के जरिए विदेशी पर्यटकों की आवाजाही ने पर्यटन को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई, खासकर पारंपरिक सोर्स देशों से।

गुणवत्ता और रीजेनरेटिव टूरिज्म पर फोकस

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने रविवार (11 जनवरी) को कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य क्वालिटी टूरिज्म, नए बाजारों में विविधता और रीजेनरेटिव टूरिज्म विजन को आगे बढ़ाना है। इससे स्थानीय समुदायों, पर्यावरण और राज्य की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ मिल सकेगा।

2023 में आई थी गिरावट

गौरतलब है कि गोवा को साल 2023 में पर्यटन उद्योग में गिरावट का सामना करना पड़ा था, जब विदेशी पर्यटकों की संख्या घटकर लगभग 15 लाख रह गई थी। वहीं, 2019 में 85 लाख विदेशी पर्यटक गोवा पहुंचे थे।
पर्यटन आंकड़ों के अनुसार,

2017 में: 68,95,234 घरेलू और 8,90,459 विदेशी पर्यटक

2018 में: कुल 80,15,400 पर्यटक

2019 में: कुल 80,64,400 पर्यटक

COVID-19 से पहले 2018 और 2019 में पर्यटन में स्थिर और मध्यम वृद्धि देखी गई थी।

पर्यटन उद्योग को मिली नई संजीवनी

साल 2025 के ये आंकड़े साफ तौर पर दर्शाते हैं कि गोवा का पर्यटन उद्योग अब पूरी मजबूती के साथ पटरी पर लौट चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रुझान बना रहा, तो आने वाले वर्षों में गोवा भारत का सबसे मजबूत पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

50 minutes ago

दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, मोदी-पुतिन वार्ता ने खींचा सबका ध्यान

भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…

52 minutes ago

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

59 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…

1 hour ago

भारत-नेपाल सीमा पर वन अपराधियों के खिलाफ कसेगा शिकंजा

वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…

1 hour ago

जीवन के रहस्य

अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…

1 hour ago