सवाईकल कैंसर के बारे में छात्राओं को किया गया जागरूक

बलरामपुर। जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति निदेशालय द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्वति बालिका इण्टर काॅलेज विशुनपुर विश्राम विकास खण्ड पचपेड़वा में न्यूट्रिशन एवं सवाईकल कैंसर विषय पर साक्षरता/जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय आश्रम पद्वति बालिका इण्टर काॅलेज विशुनपुर विश्राम के प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि इस काॅलेज में अनुसूचित जनजाति की छात्राएं है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञानेन्द्र कुमार ने छात्राओं को विस्तार पूर्वक विधिक कानून की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सवाईकल कैंसर एक आम बीमारी के रूप में फैल रही है एक अध्ययन के अनुसार पूरी दुनिया में लगभग 10 प्रतिशत महिलाएं सवाईकल कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। सामान्य रूप से यह बीमारी 40 वर्ष से अधिक की महिलाओं को होती है। यदि किसी प्रकार का कोई लक्षण या संदेह होता है तो नियमित सवाईकल कैंसर की जांच कराएं। सवाईकल कैंसर का टीका अवश्य लगवाएं, यह टीका 9-12 वर्ष की आयु में लग सकता है परन्तु विशेष परिस्थितयों में चिकित्सीय परामर्श के पश्चात् इससे अधिक आयु की बालिकाओं का टीकाकरण भी किया जा सकता है। वास्तव मंे मानव पेपिलोमावायरस एच0पी0वी0 संक्रमण सवाईकल कैंसर का कारण बनता है जिसके कारण सरवक्सि की कोशिकाओं में असामान्य परिवर्तन होता है और इसके फलस्वरूप गांठे या ट्यूमर बनने लगते है। इसका कारण विशेष रूप से एच0पी0वी0 16 एवं एच0पी0वी0 18 दो प्रकार के वायरस होते है। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य से कहा कि छात्राओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएगें।
इस अवसर पर राजकीय आश्रम पद्वति बालिका इण्टर काॅलेज विशुनपुर विश्राम प्रभारी प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं एवं पैनल अधिवक्ता मुकेश सिंह एवं तहसीलदार /सचिव तहसील विधिक सेवा समिति तुलसीपुर व छात्राएं मौजूद रही।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

2 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

3 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

3 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

3 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

4 hours ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

5 hours ago