महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड में किराए का कमरा लेकर रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुमन का शव रविवार को रहस्मय परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला है। रविवार की रात 9:30 बजे परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए के भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पनियरा थाना क्षेत्र के तेनुअहिया गांव के रहने वाले राजेश की पुत्री है ये रोजी-रोटी के चक्कर में सऊदी अरब में रहते हैं। उनकी पुत्री सुमन शहर के महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है परिवार में मां और छोटा भाई है। पिता के सऊदी रहने के कारण उनका परिवार नगर के शास्त्री नगर वार्ड में एक होटल के पीछे किराए का कमरा लेकर रहते थे।सदर कोतवाल आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…
तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…
ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…