युवती ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर थाना क्षेत्र के सुगही वार्ड नंबर 12 सलेमपुर नगर पंचायत निवासनी एक युवती ने बहला फुसला कर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है ।जिस पर सलेमपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही कर रही है ।

युवती के दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थनी लगभग तीन वर्ष पूर्व रैनाथ डिग्री कॉलेज की छात्रा थी वही इस युवती का संपर्क इसी डिग्री कॉलेज में शिक्षा ले रहे कौशल शुक्ला पुत्र अवधेश शुक्ला निवासी ग्राम भिखी बरवा पोस्ट भैंडवा थाना सलेमपुर से हो गई धीरे धीरे दोनों में नजदीकिया बड़ी और इन दोनों लोगो में मित्रवत व्यवहार हो गया ये लोग कॉलेज में मिलने लगे और बाते होने लगी कौशल शुक्ला भी सुगही वार्ड नंबर 12 सलेमपुर में अपने चाची के परिवार के साथ किराए की मकान में निवास करता था । इसी दौरान एक दिन कौशल शुक्ला ने युवती को अपने निवास स्थान पर बुलाया और युवती को पेय पदार्थ में नशीला तत्व मिला कर पिला दिया जिससे युवती ने अपना होश खो दिया इसके बाद इस युवक द्वारा युवती का शारीरिक शोषण किया गया जब युवती होश में आई तो युवक से पुलिस से शिकायत करने और परिजनों को बताने की बात करने लगी जिसपर युवक ने युवती से आग्रह कर ये कहा कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा युवती राजी हो गई । इसके बाद दोनों का मिलना जुलना जारी रहा बाद में जनवरी 2024 में युवक ने युवती से देवरिया न्यायालय में शादी कर ली और कुछ दिन साथ रहे ।फिर एक दिन युवक युवती को अपने साथ अयोध्या ले गया वहां युवक ने युवती से अप्राकृति यौन क्रिया करने की मांग करने लगा जिसपर युवती ने विरोध किया और फिर युवक द्वारा युवती को देवरिया लाया गया और युवती के बहन के घर रुका गया युवक द्वारा युवती के संघ यहां भी अप्राकृतिक यौन क्रिया करने की कोशिश की गई जिसपर युवती ने विरोध करती रही लेकिन युवक द्वारा जबरन अप्राकृतिक यौन क्रिया किया गया । इसके विरूद्ध युवती द्वारा पुलिस से शिकायत करने की बात की गई तो युवक द्वारा युवती को जान मारने की धमकी दी गई जिसके बाद किसी तरह युवती देवरिया से अपनी बहन के साथ अपने पिता के घर आ गई ।जहा युवक के बड़े भाई ने भी युवती को फोन पर जान से मारने और बर्बाद कर देने की धमकी देने लगे जिसके बाद युवती को अहसास हुआ कि युवती के साथ धोखा हुआ है और युवती ने इस युवक के खिलाफ सलेमपुर कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दिया जिसपर सलेमपुर ने कार्यवाही करते हुए विधि संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही कर रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

4 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

5 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago