बाबा कालीचरण फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में गाजीपुर ने सिवान को हराकर जीती ट्रॉफी

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 बाबा कालीचरण फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। गाजीपुर और सिवान की टीमों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में जब जज्बा, कौशल और अनुशासन एक साथ मैदान पर उतरे तो खेल प्रेमियों को यादगार मुकाबला देखने को मिला। बाबा कालीचरण स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित इस महामुकाबले में गाजीपुर (मिस्टर इंडिया) की टीम ने सिवान (यूनाइटेड क्लब/IFC) को पराजित कर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और दर्शकों की सांसें अंत तक थमी रहीं। निर्णायक क्षणों में गाजीपुर के खिलाड़ी सरफराज अहमद (जर्सी नंबर 11) ने शानदार गोल दागकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। सिवान की टीम ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन गाजीपुर की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। अंततः गाजीपुर विजेता और सिवान उप-विजेता रही।
मैच के रोमांच को और भी खास बना दिया मशहूर कमेंटेटर फिरोज खान उर्फ बुलेट की जोशीली और प्रभावशाली कमेंट्री ने। उनके अंदाज-ए-बयां ने पूरे स्टेडियम को उत्साह से भर दिया, जिसकी चर्चा दर्शकों के बीच खूब रही।
खेल के साथ-साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी माहौल को रंगीन बना दिया। मुरली सिंह प्रेमी, अवनीश प्रेमी तथा गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी के नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकेडमी के प्रबंधक संतोष सैनी और शिक्षकों के मार्गदर्शन में दी गई प्रस्तुतियों की अतिथियों ने सराहना की।
फाइनल मुकाबले में क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति रही। समाजसेवी अभय मिश्रा, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व फुटबॉलर रामराज यादव सहित रोशन यादव, विजय जायसवाल, सुशील चौरसिया, अभिषेक सिंह, अनुपम मिश्रा, हिमांशु सिंह, आदिल अंसारी और विकास ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रतियोगिता के अध्यक्ष और समाजसेवी अजय यादव के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मैच का संचालन मुख्य रेफरी अजीजुल हसन और शब्बीर अहमद ने किया, जबकि लाइनमैन के रूप में मज्जबर रहमान और रिंकू ने सटीक निर्णय दिए।
विजेता गाजीपुर टीम के कप्तान बरकतउल्लाह रहे, जबकि कोच की भूमिका अमानुल्लाह ने निभाई। टीम में उबैद, मोनू, अफजल, बालाजी, अमीर आजम, मोहम्मद अलकमा, अबू बकर, भोलू, नजीर, खोजेमा, इब्राहिम, शाहिद और हाशिम शामिल रहे।
उप-विजेता सिवान (IFC) टीम की कप्तानी सोनू यादव ने की। टीम में आरिफ, अर्सलान, सोनू, अप, विवेक, बृजेश, हसन, राजू, रत्नेश्वर, हर्ष, अर्जुन और जाहिद शामिल रहे।
आयोजन के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि खेल एकता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देता है, और इस प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

1 hour ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

2 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

2 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

2 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

2 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago