Ghaziabad News: नींद की झपकी और मौत… सुबह की सैर पर निकलीं महिलाओं को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत; एक पुरुष घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में सुबह की सैर पर निकली तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित राकेश मार्ग कट की है, जहां तेज रफ्तार बेकाबू कार ने चार लोगों को कुचल दिया।

हादसे में सावित्री देवी (60), मीनू प्रजापति (56) और कमलेश शर्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन शर्मा घायल हुए हैं।
पुलिस ने मृतक मीनू के बेटे देवेंद्र प्रजापति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा कैसे हुआ

घायल विपिन शर्मा ने बताया कि कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से आ रही थी।
वह चारों लोग सड़क पार कर रहे थे और डिवाइडर के किनारे खड़े थे।
पहले एक ट्रक गुजरा, उसके तुरंत बाद पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया।

विपिन ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों महिलाएं डिवाइडर में फंस गईं, जबकि वह दूर जाकर गिर पड़े।
हादसे में कार चालक भी घायल हो गया।

चालक को आई नींद की झपकी

एसीपी उपासना पांडेय के अनुसार, कार चालक की पहचान मंजुल निवासी नेहरू नगर के रूप में हुई है।
हादसे के समय वह बुलंदशहर से लौट रहा था, और जांच में पता चला कि उसे नींद की झपकी आने के कारण कार से नियंत्रण खो गया।
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ड्राइवर फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सकों की सलाह के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतका कमलेश शर्मा के बेटे विशाल ने बताया कि उनकी मां की तबीयत शुक्रवार शाम से ठीक नहीं थी, लेकिन परिचिता के बुलाने पर सुबह टहलने चली गईं।
थोड़ी ही देर बाद हादसे की खबर आ गई।
वहीं सावित्री देवी के पति दरियाब सिंह ने बताया कि वह पहले पार्क में टहलती थीं, लेकिन हाल के दिनों में सड़क पर टहलना शुरू कर दिया था।
उन्होंने कहा, “सड़क खाली दिखी थी, लेकिन किसे पता था कि यही आखिरी सैर होगी…”

सड़क पर टहलना बना जानलेवा

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय जीटी रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, बावजूद इसके कई लोग वहीं टहलने निकलते हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा के लिए मुख्य सड़कों पर न टहलें और फुटपाथ या पार्क का इस्तेमाल करें।

Karan Pandey

Recent Posts

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

1 minute ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

5 minutes ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

57 minutes ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

1 hour ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago