डीएम-एसपी ने सदर तहसील में जारी नामांकन प्रक्रिया व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के तहत जनपद में चल रही नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत तहसील सदर में चल रही नामांकन प्रक्रिया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अधिकारीद्वय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को अलर्ट रहने तथा सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के साथ बताया गया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजात किए गए है तथा पुलिस बल का किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु रिजर्व किया गया है यदि किसी के भी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रमेश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक यातायात केशव नाथ, तहसीलदार सदर डा0 सुनील कुमार, नायब तहसीलदार सदर विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका पाण्डेय, ओ0एस0डी0 बलदाऊ जी शर्मा, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

17 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago