फाजिलनगर को 96 रनों से पराजित कर गौरीनगर ने जीता उद्घाटन मैच

चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम दिन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते गौरीनगर के रानू चुने गए मैन आफ द मैच

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में, गौरीनगर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में फाजिलनगर को 96 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर अगले दौर में जगह बना ली।
बुधवार को खेले गए प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बाबा स्पोर्ट्स क्लब फाजिलनगर ने टास जीतकर कर लकी क्रिकेट क्लब गौरीनगर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरीनगर की टीम ने 15.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। बल्लेबाज रानू 26 गेंद में चार छक्कों की मदद से 36 रनों का योगदान दिया। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाजिलनगर की टीम
महज 7.5 ओवर में 55 रन के स्कोर पर आउट हो गई। गौरीनगर ने फाजिलनगर को 96 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। रानू को मैन आफ द मैच चुना गया। कामोद कुमार व सेराज अंसारी ने अंपायरिंग, कृष्णा कुमार ने स्कोरिंग व भोला कुमार ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि राहुल जायसवाल व विशिष्ट अतिथि बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजक अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

10 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

12 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

15 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

15 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

15 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

15 hours ago