बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जरवल कस्बे में खाना बनाते समय गैस पाइप फटने से आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुर्घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। जरवल कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी सिद्दीक का मकान सुफियान अंसारी किराए पर लिए हैं। मकान में होटल का संचालन भी करते हैं। बुधवार शाम को सुफियान की पत्नी गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय गैस चूल्हे और सिलेंडर के बीच का लगा पाइप फट गया और आग लग गई। आग लगने से मकान में लपटे उठने लगीं। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने बालू और पानी डालकर आग बुझाया। लेकिन तब तक एक कमरा पूरी तरह से जल गया। सुफियान के मुताबिक हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस चौकी के साथ ही हल्का लेखपाल को आग लगने की सूचना दी है।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…