
6 कुन्तल से अधिक गांजे के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) यूपी एसटीएफ टीम व जनपद
देवरिया के थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर गोरखपुर सलेमपुर मार्ग पर स्थित खूखून्दू चौराहे पर एक कन्टेनर वाहन संख्या एच आर 38 वाई 5090 में अलग से टीन की केबिन बनाकर उसमें छिपाकर रखे
गये कुल 62 पैकेटों में कुल 6 कुन्तल 54 कि0ग्रा0 अवैध गांजा जिसकी बजारू कीमत लगभग 1.5 करोड़ रूपये
बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों उदयभान सिंह पुत्र स्व0 रघुनन्दन निवासी पैलानी थाना पैलानी जिला बांदा उम्र करीब 53 वर्ष वराजेश कुमार पुत्र जिवधन प्रसाद निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भटनी जनपद देवरिया उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबन्ध में थाना खुखुन्दू देवरिया पर धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह थाना खुखुन्दू देवरिया। उ0नि0 जावेद अहमद सिद्दीकी एसटीएफ लखनऊ।उ0नि0 लवकुश कुमार थाना खुखुन्दू देवरिया।मु0आ0 चन्द्र प्रकाश मिश्रा एसटीएफ लखनऊ।मु0आ0 कविन्द्र साहनी एसटीएफ लखनऊ।
मु0आ0 मृत्युंजय सिंह एसटीएफ लखनऊ।
का0 कमान्डो धीरज भदोरिया एसटीएफ लखनऊ।
का0 समीर यादव थाना खुखुन्दू देवरिया।का0 कृष्ण गोपाल थाना खुखुन्दू देवरिया।का0 सोनू यादव थाना खुखुन्दू देवरिया।का0 मिथिलेश पाल थाना खुखुन्दू देवरिया इस टीम में मौजूद रहे ।

More Stories
शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल
“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा
सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर