रेलमार्ग से गांजा तस्करी करने वाला गिरोह धरा गया, 108 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

रिपोर्टरओ.पी. श्रीवास्तव

नोएडा। (राष्ट्र की परम्परा) गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 108 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा उड़ीसा से रेलवे के माध्यम से इन्वर्ट की बॉडी में छिपाकर तस्करी किया जा रहा था।सोमवार को डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में बड़े पार्क, निम्मी बिहार के सामने से इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया। गिरोह के सदस्य गांजे को रेलवे के ज़रिए उड़ीसा से लाकर नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में नशे के आदी लोगों को बेचते थे।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:अब्दुल्ला पुत्र शहजाद, निवासी बैसरेड़ी, थाना छपार, मुजफ्फरनगर (उम्र 20 वर्ष)सोवान पुत्र शमशाद, निवासी बैसरेड़ी, थाना छपार, मुजफ्फरनगर (उम्र 19 वर्ष)शाबान हसन पुत्र आमिर हसन, निवासी महमूदनगर, कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (उम्र 20 वर्ष)समीर हसन पुत्र दिलशाद, निवासी महमूदनगर, कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (उम्र 20 वर्ष) सभी आरोपियों की शिक्षा प्राथमिक स्तर से अधिक नहीं है और वे लंबे समय से इस तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ दिलचस्प वाकया
जब डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने गांजा पकड़ने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 इनाम देने की घोषणा की, तो वहां उपस्थित थाना फेस-2 के एसएचओ विंध्याचल तिवारी ने तपाक से कह दिया—“घोषणा तो होती है, लेकिन इनाम कभी मिलता नहीं है।”
इस पर प्रेस वार्ता में ठहाके गूंज उठे। स्थिति को संभालते हुए डीसीपी ने कहा कि इन पुरस्कारों के भुगतान के लिए डीजीपी को पत्र भेजा गया है और जल्द ही राशि वितरित की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

4 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

4 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

4 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

4 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

5 hours ago