गणेश चतुर्थी व्रत सोमवार को: आचार्य अजय शुक्ल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व गणेश चतुर्थी व्रत इस बार 29 जनवरी को मनाया जाएगा।उक्त बातें बताते हुए जयराम ब्रम्ह धाम मंगराइच के आचार्य अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि यह व्रत गणेश जी के पूजा अर्चना के साथ ही चंद्रदेव की पूजा के लिए प्रसिद्ध है।इस व्रत को लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी व्रत भी कहते हैं।यह व्रत महिलाओं का प्रमुख व्रत है।इसके लिए चतुर्थी तिथि के दिन ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर नित्यकर्म से निवृत्त होकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर काठ के चौकी पर कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर दीपक जलाकर फूल ,माला और दूर्वा चढाए।इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ कर आरती करें।इस अवसर पर विशेष प्रसाद चढ़ाने का विधान है जो बूंदी का लड्डू या मोदक होता है।गणपति बप्पा को भोग लगाकर लोगों में प्रसाद वितरण करें।चन्द्रदेव को अर्घ्य देने के बाद पारण करें।उत्तर भारत में इस दिन प्रसाद के रूप में शकरकंद ,गुड़ व तिल मिलाकर प्रसाद बनाने का प्रचलन है।भगवान गणेश की आराधना सच्चे दिल से करने पर सारे कष्ट दूर होता है तथा जीवन सुख समृद्धि के साथ व्यतीत होता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

24 seconds ago

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर कठौडा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कठौडा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर…

53 minutes ago

महाशिवरात्रि मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर थाना ठूठीबारी क्षेत्र स्थित इटहिया शिव मंदिर…

56 minutes ago

माटी न्यास-सेकी के प्रयास से दो स्थानों पर विशाल स्वास्थ्य शिविर

सेहत केवल शहरों की सुविधा नहीं, गांवों का भी अधिकार: संतोष कुमार शर्मा महराजगंज(राष्ट्र की…

57 minutes ago

वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मेगा विधिक साक्षरता शिविर की तैयारियां तेज

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का…

2 hours ago

त्योहारों और यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सख्त निर्देश जारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहारों एवं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद…

2 hours ago