गणेश चतुर्थी व्रत 29 को – आचार्य अजय शुक्ल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व गणेश चतुर्थी व्रत इस बार 29 जनवरी को मनाया जाएगा।उक्त बातें बताते हुए जयराम ब्रम्ह धाम मंगराइच के आचार्य अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि यह व्रत गणेश जी के पूजा अर्चना के साथ ही चंद्रदेव की पूजा के लिए प्रसिद्ध है।इस व्रत को लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी व्रत भी कहते हैं।यह व्रत महिलाओं का प्रमुख व्रत है।इसके लिए चतुर्थी तिथि के दिन ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर नित्यकर्म से निवृत्त होकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर काठ के चौकी पर कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर दीपक जलाकर फूल ,माला और दूर्वा चढाए।इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ कर आरती करें।इस अवसर पर विशेष प्रसाद चढ़ाने का विधान है जो बूंदी का लड्डू या मोदक होता है।गणपति बप्पा को भोग लगाकर लोगों में प्रसाद वितरण करें।चन्द्रदेव को अर्घ्य देने के बाद पारण करें।उत्तर भारत में इस दिन प्रसाद के रूप में शकरकंद ,गुड़ व तिल मिलाकर प्रसाद बनाने का प्रचलन है।भगवान गणेश की आराधना सच्चे दिल से करने पर सारे कष्ट दूर होता है तथा जीवन सुख समृद्धि के साथ व्यतीत होता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पिता हत्याकांड में बेटा-बहू गिरफ्तार, दो भाई अस्पताल में भर्ती

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में शुक्रवार…

56 minutes ago

पुल के नीचे धूप में दिखे तीन चितंग सांप, देखने उमड़ी भीड़

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी गांव स्थित बघेला नाला पुल उस समय…

57 minutes ago

पहाड़ी मार्ग पर दर्दनाक दुर्घटना, सीआरपीएफ परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

धनौती गांव में पसरा मातम: छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान समेत चार शहीद सुखपुरा/बलिया…

58 minutes ago

महाशिवरात्रि पर शिव पुराण से दिव्य शिव कथा: भोलेनाथ की कृपा, विवाह और मोक्ष का रहस्य

लेखक: पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का वह पावन पर्व है, जब…

2 hours ago

15 फरवरी का इतिहास: जब भारत ने खोए अपने महान रत्न

📌 15 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन | भारतीय इतिहास की अमूल्य क्षतियाँ 📰 परिचय15…

2 hours ago

15 फ़रवरी का इतिहास: जानिए आज जन्मे वो महान लोग जिन्होंने देश का नाम रोशन किया

📜 15 फ़रवरी का इतिहास: आज जन्मे भारत और दुनिया के प्रसिद्ध व्यक्तित्व 15 फ़रवरी…

2 hours ago