गांधी जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला अधिकारी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती की संदर्भ में समय सारणी जारी किया गया जिसमें प्रातः 6:00 सामूहिक प्रार्थना गिरजाघर, मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा क्रमशः पादरी ,पुजारी, इमाम व ग्रंन्थी द्वारा की जाएगी। उसके उपरांत प्रातः 7:00 बजी प्रभात फेरी निकाला जाएगा। तदुपरांत प्रातः 8:00 बजे सभी राजकीय भवनों एवं सभी राजकीय संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उसके उपरांत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाएगा । उसके पश्चात गांधीजी के जीवन संघर्ष उनकी की एकता सेवा व उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। विशेष रुप से ‘सादा जीवन उच्च विचार’,मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा व सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी।
और प्रातः 8:30 बजे श्रमदान एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्था में अध्ययनरत छात्रों और समस्त कार्यालय परिसर में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
प्रातः 9:00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अथवा उनके आश्रितों के सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रातः 9:30 बजे रोगियों/विकलांगों की बस्ती व मलिन बस्तियों की सफाई होगी। प्रातः 10:00 बजे जिला कारागार में प्राकृतिक चिकित्सा व आयुष कैंप का आयोजन होगा।
प्रातः 10:30 बजे जनपद में स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों/ सामाजिक कार्यकर्ताओं पुलिस कर्मियों रक्तदान व करने वाली संस्थाओं के प्रति सम्मान समारोह का आयोजित किया जाएगा। उसके उपरांत राजकीय बाल गृह में फल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
दोपहर 12:00 बजे जिला अस्पताल देवरिया में रोगियों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

5 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

5 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

14 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago