संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र एक व्यक्ति ने नाराज पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरडाड़ की है। मृतक के पिता रामसुखी पुत्र मुसई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि दिनांक 9 फरवरी को मेरे बेटे जितेन्द्र से उसकी पत्नी से कुछ कहा-सुनी हो गई। पत्नी नाराज होकर बच्चों के साथ मायके चली गई। रात में खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ दूसरे घर सोने चला गया। बेटा जितेन्द्र घर पर बरामदे में सो गया। जितेन्द्र रात में घर के अंदर छत की कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई हैंl

More Stories
शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल
“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा
सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर