जब बिदेश ना जा पाने से हुआ निराश तब आत्महत्या का कर लिया प्रयास

परिजनों मे मचा गया कोहराम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिला के बेलघाट थाना क्षेत्र का बेलघाट निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र बदरे आलम आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर में अपने रिश्ते में आया था ।यहीं पर उसके पिता भी रहते थे बदरे आलम के पूत्र सैफ को विदेश जाने की काफी ललक थी और वह विदेश जाने के लिए जिद करने लगा, जब घर के लोग उसे समझाने लगे कि अभी भाड़ा किराया के लिए पैसा नहीं है अभी मत जाओ अभी कुछ और काम धाम यहीं पर रहकर
करो जब पैसा हो जाएगा तो फिर विदेश चले जाना, इस बात से नाराज होकर शैफ् अपने परिजनों से झगड़ा कर बैठा और कहने लगा कि जब विदेश नहीं भेजना था तो आप लोग मेरा पासपोर्ट क्यों बनवाए ।
इस बात को लेकर सैफ व घरवालों से काफी कहासुनी जिससे नाराज होकर वह अपने रिश्तेदार के घर पर ही एक कमरे के अंदर जाकर सब्जी काटने वाला चाकू लेकर, अपनी गर्दन पर रेत कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। इस बात को देखते ही घर के अन्य सदस्य उसे दौड़ कर पकड़ लिए तब तक सैफ लहू लूहान् होचुका था। इसके बाद लोग उसे पकड़ कर के अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मलहम पट्टी करके अन्य हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक इस बात की जानकारी बिलरियागंज पुलिस को नहीं थी, क्योंकि परिजनों ने और रिश्तेदारों ने इसकी सूचना थाने पर नहीं दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में इस घटना की काफी चर्चा होने लगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

2 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

2 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

2 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

2 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

2 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago