बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l स्कूली बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए भले ही राज्य सरकार मिड डे मील प्रत्येक सोमवार को फल व बुधवार को दूध बांटना अनिवार्य किया है I लेकिन ज्यादातर प्राथमिक विद्यालयों में दूध व फल नहीं बट रहे हैं । अभिभावकों का आरोप है कि पिछले कई महीनो से बच्चों को मिड डे मील में दूध व फल नहीं दिया जा रहा है । सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालयों व मदरसों आदि के कक्षा आठ तक के विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील देने की व्यवस्था है । सूत्रों के अनुसार गोला ब्लॉक के मठिया प्राथमिक विद्यालय में कई महीने से बच्चों को मिड डे मील में फल व दूध नहीं मिल रहा है इसको लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है I अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिकायत करने पर कहते है कि हम सरकारी खाते से फल व दूध का पैसा नही निकालते है ।
इस प्रकरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य सदानन्द राव का कहना है कि आज हमें लेट हो जाने के वजह से बच्चों में फल नहीं बट पाया है ।
इसी प्रकरण के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी ।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…