Categories: Uncategorized

सुरक्षा की दृष्टि से गांव में तीसरे दिन भी पुलिस और पीएसी के जवान दिखे मुस्तैद

नाबालिग लड़की भगाने व धर्म परिवर्तन विवाद के मामले मे प्रशासनिक जिम्मेदारों का कड़ा पहरा बरकरार

महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडौ़ली में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और धर्मान्तरण को लेकर बीते शनिवार को पीड़िता के परिजनों द्वारा आरोपी के घर किये गए तोड़फोड़ के मामले में सोमवार को तीसरे दिन भी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण उपरोक्त ग्राम पंचायत में पुलिस के उच्चाधिकारी अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।
बताते चलें कि उपरोक्त थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव मे एक हिंदू समुदाय की किशोरी को गांव के ही दो युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए है। मामले में किशोरी के पिता ने 29 जनवरी को स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर लड़की की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया था। 30 जनवरी को पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज़ कर विधिक कार्यवाही मे लग गई वहीं बीते शनिवार को पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज पीड़ित परिजन उग्र हो गए और दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर एक आरोपी के घर व विद्यालय पर लोगों ने धावा बोलकर आरोपी के विद्यालय मे तोड़- फोड़ करने के साथ साथ परिजनों से हाथापाई भी किए। इस दौरान लोग आरोपी के मां को खींच कर उसे अपने घर ले गए,इसी बीच आरोपी का एक भाई बोलेरो गाड़ी लेकर पीड़ितों के घर पहुंचकर अपनी मां को वह गाड़ी में बैठाकर वहां से भागने लगा। जिसपर पीड़ित पक्ष के लोगों ने गांव मे हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी ने घटना की जानकारी क्षेत्राधिकारी नौतनवां को दे दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ गांव मे पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किये। मामला धार्मांतरण एवं दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान के निर्देश पर परसामलिक, नौतनवां, बरगदवां एवं ठूठीबारी की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया।और शनिवार की शाम को ही गांव में पीएसी की एक प्लाटून को तैनात कर दिया। गया सोमवार की शाम तक किशोरी और आरोपियों की बरामदगी नहीं हो सकी थी। गांव में शांति और सुरक्षा की दृष्टि से
परसामलिक थानाध्यक्ष उमेश कुमार, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल वीरेंद्र मौर्या, अनिल यादव सहित पीएसी के प्रभारी हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, अमरजीत कुमार सिंह, मंजीत कुमार गुप्ता, शैलेश कुमार यादव सहित आदि मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

12 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

16 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

16 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

16 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

16 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

18 hours ago