Categories: स्वास्थ

सुबह की धूप से लेकर स्ट्रेस मैनेजमेंट तक: ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के 5 आसान उपाय

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रेस्ट कैंसर आज महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक बन चुका है। भारत में भी हर साल लाखों महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं। हालांकि, सही लाइफस्टाइल, संतुलित आहार और समय पर जांच से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स ने ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के पांच आसान और असरदार उपाय बताए हैं।

  1. सुबह की धूप और नियमित एक्सरसाइज करें
    एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना कुछ देर वॉकिंग, जॉगिंग, साइकलिंग या योगा करने से शरीर मजबूत होता है और विटामिन D की कमी पूरी होती है। सुबह की धूप लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा घटता है।

  1. आहार में प्रोटीन शामिल करें
    प्रोटीन सिर्फ मसल्स बनाने के लिए नहीं बल्कि टिशू रिपेयर और एंटीबॉडी निर्माण के लिए भी जरूरी है। हर दिन अपने खाने में दालें, अंडा, पनीर या सोया प्रोटीन शामिल करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद मिलती है।

  1. शुगर और जंक फूड से दूरी रखें
    एक्सपर्ट्स का मानना है कि “कैंसर का खाना शुगर है।” ऐसे में जंक फूड, मिठाई, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और अल्कोहल का सेवन सीमित करें। कभी-कभी सेवन ठीक है, लेकिन इसे रोजमर्रा की आदत बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

  1. तनाव और नींद की कमी से बचें
    लगातार स्ट्रेस और नींद की कमी से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है और इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। पर्याप्त नींद लें, मेडिटेशन करें और मानसिक शांति बनाए रखें। यह ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक होता है।

  1. नियमित जांच और सेल्फ एग्जामिनेशन करें
    हर महिला को महीने में एक बार ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन करना चाहिए और साल में कम से कम एक बार डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। समय पर पता चलने पर ब्रेस्ट कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है।
Karan Pandey

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

7 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

8 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

8 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

17 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

18 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

18 hours ago