मित्र सहायता परिवार समाज के लिए पेश किया बेहतरीन उदाहरण

60 निर्धन कन्याओं की शादी कर चुका हैं मित्र सहायता परिवार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गरीब परिवार अपनी बेटियों की शादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हर मां बाप का सपना होता हैं कि उसकी बेटी की डोली धूमधाम से उठें, लेकिन गरीबी व लाचार परिस्थिति के कारण यह संभव नहीं हो पाता। ऐसी गरीब बेटियों की शादी के लिए मित्र सहायता परिवार लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहें हैं। स्थानीय नगर के किला का पोखरा मंदिर पर गुरूवार को दो निर्धन कन्याओं की शादी में जमकर शहनाई बजीं। वहीं इस शादी में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मित्र सहायता परिवार परिवार द्वारा आयोजित दो कन्याओं का सामूहिक विवाह पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। वर वधू समेत सामुहिक विवाह कार्यक्रम में पधारे मेहमानों के लिए नास्ता व भोजन की पूरी व्यवस्था के साथ ही दोनों कन्याओं के लिए घर गृहस्थी के लिए हर एक सामान का इंतजाम भी मित्र सहायता परिवार द्वारा किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में स्थानीय नगर के भाजपा नेता डॉ उमेश चंद्र ने कन्यादान की रस्म को अपनी पत्नी के साथ अदा किया। निर्धन कन्याओं की शादी कराने को लेकर मित्र सहायता परिवार के प्रयासों व उनके पदाधिकारीयों की अथक मेहनत व लगन की लोगों ने भूरी भूरी सराहना किया। वही भाजपा नेता डॉ उमेश चंद्र कहा कि मित्र सहायता परिवार जिस तरह से लगातार निर्धन कन्याओं की शादी के साथ ही विभिन्न प्रकार की सामाजिक सेवाएं दे रहा हैं, जिसमें ब्लड डोनेशन, पुनर्वास, भोजन और चिकित्सा सेवाएं प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि मित्र सहायता परिवार समाज को एक बेहतरीन नजीर पेश कर रहा हैं, जो हमारे समाज के लिए बहुत ही जरूरी हैं। कहां की लोगों को मित्र सहायता परिवार से सीख लेते हुए ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे गरीब व बेसहारा लोगों के अन्धकार मय जीवन में खुशियों का उजाला लाया जा सकें। मित्र सहायता परिवार के अध्यक्ष बड़े लाल यादव, प्रबंधक सत्येंद्र यादव राजू व सचिव अखिलेश कुमार मौर्य जैसे युवाओं की यह पहल न सिर्फ सिकन्दरपुर बल्कि पूरे बलिया जिले के लिए एक प्रेरणादायक बन गई हैं। संस्था के पदाधिकारियों का कहना हैं कि वे इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखना चाहते हैं और इसके लिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए। वे इस पहल में सहयोग करने के लिए स्थानीय लोगों और समाजसेवियों से भी अपील कर रहे हैं, ताकि किसी भी निर्धन परिवार की बेटी बिना विवाह के ना रह जाए। इस अवसर पर बृन्दा राजभर, प्रदीप वर्मा, राहुल यादव, रितेश कुमार वर्मा, पंकज यादव, कमला यादव, जितेंद्र यादव, अरुण यादव, मिथिलेश मौर्य, ओम प्रकाश यादव, श्याम बहादुर यादव, अनिल गुप्ता व अभिषेक तिवारी सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

3 hours ago

पूर्वांचल को नई रफ्तार, देवरिया में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…

3 hours ago

एल्गोरिदम के पीछे छिपी सेंसरशिप: Digital युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ता संकट

✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…

4 hours ago

मंदिर में देव प्रतिमा खंडित होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…

4 hours ago

घुघली टैक्सी स्टैंड गंदगी और अव्यवस्था का शिकार, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

घुघली (राष्ट्र की परम्परा)। नगर क्षेत्र का टैक्सी स्टैंड इन दिनों बदहाल व्यवस्था, गंदगी और…

4 hours ago

डिजिटल जनगणना 2027 को कानूनी मजबूती : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनौती याचिका

जातिगत जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक मुहर : सामाजिक न्याय और डेटा आधारित शासन…

18 hours ago