नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 09 मई से 25 मई तक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह मई 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण माह मई 2025 में दिनांक 09 मई 2025 से 25 मई 2025 के मध्य कराया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 14 किग्रा० गेहूं एवं 21 किग्रा० चावल (कुल 35 किग्रा० खाद्यान्न) का वितरण कराया जायेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के मध्य 02 किग्रा० गेहूं तथा 03 किग्रा० चावल प्रति यूनिट (कुल 05 किग्रा प्रति यूनिट) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि समस्त संबंधित उचित दर विक्रेतागण अपने-अपने दुकान के उक्त आशय की सूचना, सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करेंगे। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

4 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

4 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago