42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी फिकरमंद एसएसबी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । एसएसबी ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके पशुओं की भी फिकर करती है । इस दौरान 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी मनवरिया के कार्यक्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय मनवरिया में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। एसएसबी के पशु चिकित्सक विकास कुमार सिंह, उप-कमांडेंट के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे सहायक के तौर पर सामान्य आरक्षी वेदप्रकाश , पी.एल मोहंती तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे । शिविर के दौरान ग्राम – मनवरिया,सीतापुर , सहेजना , लक्ष्मणपुर आदि गांवों के ग्रामीण ने अपने पशुओं को चिकित्सीय परीक्षण किया गया एवं नि:शुल्क दवाईया बांटी गई । दवाईयों का वितरण एसएसबी के कार्मिक वेदप्रकाश के द्वारा किया गया और पशुओं के खुराक की मात्रा के बारे भी बताया गया ।  शिविर के दौरान लगभग 180 पशुओं का इलाज किया गया । 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया की एसएसबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ सीमा क्षेत्र की जनता को मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ,तथा समय समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम ,मानव चिकित्सा ,पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन ,तथा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक करना और सुविधाओ को जन मानस तक पहुचने का अथक प्रयास कर रही है ।भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किये जायेंगे जिसमे आम जनमानश अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके और साथ ही सीमांत क्षेत्र की जनता से ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभागी करने हेतु भी अपील भी किया गया I

rkpnews@desk

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

6 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

18 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

18 hours ago