निःशुल्क ट्राईसाईकिल का हुआ वितरण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।   दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं विकास खण्ड गौरीबाजार के सहयोग से रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद की अध्यक्षता में 40 दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसाईकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, जिसके क्रम में आज ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया है। इससे दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने ट्राइसाइकिल को रोजगार का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। योगी सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकांत राय ने किया।
इस दौरान विश्वविजय निषाद, क्षेत्र पंचायत गौरीबाजार प्रमुख प्रतिनिधि, वैभव सिंह-मण्डल अध्यक्ष- रामलक्षन, अनिल कुमार परियोजना निदेशक/खण्ड विकास अधिकारी, हरेन्द्र सिंह सहायक विकास अधिकारी (पं०), जहेन्द्र यादव सहायक विकास अधिकारी (स0क०), उदयमल गोड ग्राम विकास अधिकारी रामभगत निषाद ग्राम प्रधान बेलकुण्डा, मनोज पटेल प्रधान प्रतिनिधि, जंगल कितासेम, कर्मवीर सिंह, श्याम सिंह सोलंकी, राजू यादव, विशाल निषाद-प्रधान प्रतिनिधि-जोगम आदि जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

15 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

16 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago