Categories: Uncategorized

रामपुर उत्सव के अंतिम दिन निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों का हुआ इलाज

शिविर में सौ मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग में चंद्रिका शर्मा फूला देवी स्मृति सेवा ट्रस्ट के तत्त्वाधान में आयोजित हो रहे रामपुर उत्सव के अंतिम दिन निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकान्त शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.एस.के. वर्मा ने किया।
सीएमओ ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनसामान्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए। ग्रामीणों को इससे अत्यधिक लाभ पहुंचता है। उन्होंने डॉक्टरों द्वारा की जा रही जांच का अवलोकन भी किया और हर संभव सहायता पहुंचाते रहने की बात भी कही।
शिविर में उपस्थित डाक्टरों और उनकी टीम का न्यास के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें डा.अमरनाथ की प्रकाशित पुस्तक आजाद भारत के असली सितारे की प्रतियां भी भेंट स्वरूप दी गईं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस स्वास्थ्य शिविर में महराजगंज जिले के कई जाने माने डाक्टरों ने शिरकत की। डा.मनोज कुमार मिश्रा, डा.पुष्पेन्द्र, डा.ठाकुर भरत श्रीवास्तव, डा.रश्मि श्रीवास्तव, आई सर्जन डा.बी.एन. वर्मा, डा.उजाला मोदनवाल, डा.अमृता वर्मा, डा.आराधना श्रीवास्तव, डा.सबा परवीन आदि के साथ-साथ राकेश यादव, प्रदीप कुमार झा, दीपक कुमार, विशाल, गुरफान, धर्मेन्द्र, पुष्पेन्द्र ने भी चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की। रोगियों को निःशुल्क औषधियां भी प्रदान की गईं। साथ ही जिन रोगियों को डक्टरों ने चश्मे की जरूरत बताई उनके लिए शुचिता मिश्रा के सौजन्य से निःशुल्क चश्मे की भी व्यवस्था की गई। इसके तहत इस वर्ष सौ से भी अधिक मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया गया। सुगर और ब्लड प्रेशर की बढ़ती समस्याओं को ध्यान में रखकर ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने इन परेशानियों के लिए निःशुल्क जांच की व्यवस्था कराई। विशेषज्ञ डाक्टरों ने इस अवसर पर न सिर्फ रोगियों का इलाज किया बल्कि उनसे संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक के.के.शुक्ल ने।
उत्सव के आखिरी सत्र में ग्रामीण परिवेश में स्त्रियों के अधिकारों और उनके लिए बराबरी के सम्मान पूर्ण जीवन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लोकप्रिय फिल्म लापता लेडीज़ का भी प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रो.शिब्बन लाल सक्सेना के ऊपर केन्द्रित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान प्रोफेसर दिगंबर नाथ शर्मा, सरोज शर्मा, शिप्रा शर्मा, कुमार डा. सीतांशु कुमार, सत्यनारायण शर्मा ,बंशीधर शर्मा, सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहें l

rkpnews@somnath

Recent Posts

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

41 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

55 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

57 minutes ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

1 hour ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

2 hours ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

3 hours ago