मुस्तफा हास्पिटल में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर मरीजों का हुआ इलाज

जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने फीता काटकर शिविर का किया उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मुस्तफा हास्पिटल रिसिया में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लगभग 1200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं बांटी गईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह रहीं और उन्होंने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि इस चिकित्सा शिविर से जो मरीज दूर इलाज कराने नहीं जा सकते हैं उन गंभीर मरीजों को सबसे अधिक लाभ मिलता है, अस्पताल के प्रबन्धक मुहम्मद शफीक शब्बीर ने बताया कि शिविर में 1200 मरीज आए थे।चंदन हास्पिटल लखनऊ व बहराइच के चिकित्सक डॉ अक्षय कुमार, डॉ जीशान शब्बीर, डॉ यूसुफ, डॉ प्रियंका कुशवाहा, डॉ नशरा डॉ इमरान अहमद, डॉ एसके वर्मा,डा अमित पांडेय, डॉ आतिफ रहमान, आदि ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटी हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजू कुमार ने पेट सम्बन्धित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गये।शिविर में सबसे अधिक पेट व मूत्र रोग के मरीजों का इलाज किया गया।इस मौके पर मुहम्मद अशरफ, गुलाम मुहम्मद, निजामुद्दीन, नफीस, बाबू खां,राकेश मित्तल, कृष्णा अग्रहरि,फरमान समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

45 minutes ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

46 minutes ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

46 minutes ago

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

2 hours ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

2 hours ago