निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद के प्रांगण में एक भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ बृजेश राठौर, महानिदेशक, परिवार कल्याण ने परिवार नियोजन में युवाओं,पुरुषों एवं नवदम्पत्तियों की भागदारी हेतु प्रोत्साहित करते हुए इनके महत्वपूर्ण भूमिका को सम्बोधित किया।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ने समुदाय स्तरीय सेवा प्रदाताओं तथा प्रधानों की भूमिका परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में बताया और
डॉ कुंवर रीतेश,अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ने कहा की इस स्वास्थ्य मेला के माध्यम से 800 से ज्यादा महिलाओं एवं किशोर-किशोरियों को सेवाएँ मिली है।
कार्यक्रम में परिवार नियोजन सेवाएँ, किशोर स्वास्थ्य सेवाएँ, आई.सी.डी.एस. की सेवाएं तथा एन.आर.एल.एम कार्यक्रम से लाभान्वित किया गया, मोबिअस फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने बताया की पर्यावरण में तेजी से बदलाव आ रहा है और संसाधन भी सीमित हो रहे है। इसका उपयोग सही एवं पूर्ण होना आवश्यक है इसके साथ ही महानिदेशक तथा सभी अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले परिवार नियोजन परामर्श पुस्तिका का विमोचन किया गया,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नवदम्पत्तियों को शगुन किट का वितरण किया गया साथ की परिवार नियोजन में सराहनीय कार्य करने के लिए सेवाप्रदाताओं एवं लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
लोगों के ध्यान खींचने का मुख्य आकर्षण सेल्फी बूथ था,जहाँ पर महानिदेशक, संयुक्त निदेशक डॉ अमित एवं डॉ अश्वनी ने अलग अलग संदेश के साथ फ़ोटो लिया,इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों तथा किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य जाँच किया गया तथा उम्मीद परियोजना द्वारा मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी सरजू खान, मेडिकल ऑफिसर डॉ तबरेज आलम,मोबिअस फाउंडेशन से प्रभात कुमार, बी सी पी एम सोनी जायसवाल, पॉपुलेशन फाउंडेशन से अभिषेक पाठक,बलबीर सिंह,अमितोष एवं मुनीश,बिंदु,संतराम और अवधेश की उपस्थिति रही ।

rkpnews@desk

Recent Posts

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

5 minutes ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

22 minutes ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

4 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

4 hours ago