नगर पंचायत के कैंप कार्यालय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सैकड़ों मरीजों ने चिकित्सीय सलाह लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया

बड़हलगंज ( राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के कैंप कार्यालय पर दुर्गावती अस्पताल के सौजन्य से लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व चेयरमैन प्रीति उमर ने फीता कांटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित रहती है, इसी उद्देश्य के साथ भाजपा सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना का संचालन किया है। अब गरीब जनता को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इससे पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान उमड़े लगभग आठ सौ से अधिक मरीजों ने चिकित्सीय परीक्षण कराकर मुफ्त दवा लिया। स्वास्थ्य शिविर में सर्जन डा० मनोज यादव, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रोली पुरवार, एमडी डा० शांतनु मल्ल, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश पुरवार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभय रंजन, फिजियोथैरिपिस्ट डा शिवेंद्र सिंह की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस दौरान मरीजों की इसीजी, शुगर, बीपी आदि की मुफ्त जांच कर दवा भी दी गई। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश राय, अमूल्य चतुर्वेदी, भाजपा नेता राजीव पांडेय, अमरनाथ उमर, कृष्णा गुप्ता, बृजेश उमर, मंटू चौबे, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

3 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

5 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

6 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

6 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

6 hours ago