एस पी एम हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क शिविर का आयोजन

उतरौला(बलरामपुर)
एससीपीएम हॉस्पिटल गोंडा द्वारा रविवार को उतरौला में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एससीपीएम हॉस्पिटल के फैलोशिप इन इंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक स्वर्णकार ने रीढ़ की हड्डी की समस्या, कमर दर्द, स्लिप डिस्क, सियाटिका की समस्या, सभी तरह के फ्रैक्चर से संबंधित मरीजों की जांच की। और दवाएं भी निशुल्क प्रदान कीं। मरीजों को विभिन्न प्रकार के हड्डी रोग से छुटकारा पाने के लिए अनेक एक्सरसाइज भी बताए गए। लगभग 200 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के एमएस ऑर्थो डा. विवेक स्वर्णकार ने कहा कि एससीपीएम हॉस्पिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज सेवा करने के लिए हमेशा उच्च सेवा देने के लिए तत्पर रहता है। डॉ विवेक स्वर्णकार ने कहा कि एससीपीएम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ ओ एन पांडे हमेशा स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीब मरीजों का कल्याण करने में तत्पर रहते हैं। इस क्षेत्र के मरीजों की समस्याओं को देखते हुए अब उतरौला में प्रत्येक माह निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन कराएंगे। जिसमें मरीजों का मुफ्त चिकित्सीय परामर्श व उपचार होगा। एससीपीएम हॉस्पिटल गोंडा में ट्रामा व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी, डायग्नोस्टिक एवं थेरेपी, स्पाइन पेन इंजेक्शन व डिस्कोग्राफी, दूरबीन विधि से स्लिप डिस्क सियाटिका और कमर दर्द का इलाज, सभी तरह के फ्रैक्चर का आधुनिक विधि से इलाज व ऑपरेशन 24 घंटे उपलब्ध है। अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड धारकों के मुफ्त इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक स्वर्णकार ने क्षेत्र वासियों से निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बीमारियों से ग्रसित अपने घर परिवार के लोगों को लाभ लेने की अपील की हैं। मनोज शुक्ला, ब्रह्मा मिश्र, दिलीप शर्मा, बृजेश यादव, मनमोहन, डॉक्टर सर्वेश जयसवाल, सुलेमान, आशुतोष समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

1 hour ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

2 hours ago

युवाओं को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देगा ‘AI for All’ कार्यक्

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…

2 hours ago

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…

4 hours ago

UNSC से तत्काल कार्रवाई की मांग: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव पर ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…

4 hours ago

8 माह से नहीं मिला मानदेय, ₹7,788 में गुजारा मुश्किल: महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…

4 hours ago