जालसाज अजीम विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों को बनाता था ठगी का शिकार, गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के तरकुलवां तिवारी निवासी जालसाज अजीम पुत्र अमीन अपना नाम बदलकर प्रिंस सिंह के नाम से बेरोजगारों को ठगी का शिकार बनाता था जालसाज के विरुद्ध कैंपियरगंज एवं शाहपुर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में पहले से ही केस दर्ज है जालसाजी के मामले में कुछ माह पहले ही जेल से बाहर आया है गुलरिहा पुलिस ने आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र के तरकुलहां निवासी महफूजुर रहमान भटहट कस्बे में भारत कंप्यूटर के नाम से दुकान चलाते हैं जालसाज अजीम ने बिहार प्रांत के मिलन साह , सुभाष दुबे एवं अजीत राम समेत अन्य बेरोजगारों से ऑनलाइन पैसा भारत कंप्यूटर के खाते में दुबई जाने के लिए हवाई जहाज का टिकट बनवाने के नाम पर मंगवा लिया इसके पश्चात दुकान के संचालक से कहा कि जो लोग पैसा भेजे हैं उनका विदेश जाने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है.ऐसे में उन्हें नगद पैसा वापस कर दीजिए भारत कंप्यूटर के संचालक ने अजीम को टिकट के नाम पर खाते में आने वाले पैसे को नगद वापस कर दिया इधर आरोपी ने बिहार प्रांत के बेरोजगारों को दूसरे के हवाई जहाज टिकट पर कूट रचित तरीके से फर्जी नाम लिखकर दे दिया जब विदेश जाने के लिए बेरोजगार दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे तो , वहां उन्हें टिकट फर्जी बताकर वापस कर दिया गया परेशान होकर बेरोजगार भटहट स्थित भारत कंप्यूटर पर पहुंचे भारत कंप्यूटर के संचालक महफूजुर रहमान को उसके दुकान के नाम पर जालसाजी की जानकारी मिली तो उसने आरोपी अजीम के विरुद्ध गुलरिहां थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया खास बात यह है कि जालसाज अजीम को बिहार प्रांत के ठगी के शिकार हुए बेरोजगार प्रिंस सिंह निवासी शाहपुर थाना के नाम से जानते थे जालसाज ने बेरोजगारों को इसी नाम से आधार कार्ड भी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था पुलिस जालसाज की खोज शुरू की तो उसका लोकेशन गुलरिहां थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में एक महिला मित्र के घर मिला.पुलिस ने छापेमारी कर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया जालसाज से पूछताछ के आधार पर हवाई जहाज के टिकट व आधार कार्ड को एडिट करने के आरोप में महराजगंज जनपद के परतावल बाजार में कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले गुफरान पुत्र बहाउद्दीन निवासी छातीराम थाना श्यामदेउरवां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने जालसाज के पास से तीन अदद कूट रचित हवाई यात्रा टिकट की प्रति, दो अदद कूट रचित आधार कार्ड एवं उसके सहयोगी दुकानदार से एक अदद कलर्ड प्रिन्टर, एक अदद सीपीयू बरामद हुआ है जांच में यह भी जानकारी मिली कि उसकी पहली पत्नी बच्चों के साथ तरकुलवां तिवारी में रहती है जबकि वह अन्य महिला के साथ रिलेशनशिप में इधर-उधर ठिकाना बनाकर रहता था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago