Categories: लेख

चतुर्थ देवी: माँ कुष्मांडा

या देवी सर्वभतेषु माँ
कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै
नमस्तस्यै नमो नमः॥
सुरासम्पूर्ण कलशं
रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां
कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

चतुर्थ नवदुर्गा देवी माँ कुष्मांडा,
अपनी मंद हँसी से ब्रह्मांड को,
उत्पन्न करने वाली देवी माता हैं,
इन्हें माँ कूष्मांडा कहा जाता है।

संस्कृत में कूष्मांडा कुम्हड़ा होता है,
माता को कुम्हड़े की बलि प्रिय है,
इसीलिये माँ कूष्माण्डा कहलाती हैं,
और ब्रह्माण्ड का निर्माण करती हैं।

यह देवी माँ सर्वत्र विराजमान हैं,
कुष्माण्डा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे,
आपको मेरा बार-बार प्रणाम है,
मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें।

आदित्य माँ कूष्मांडा को मालपुये
का नैवेद्य अर्पित किया जाता है,
जो योग्य ब्राह्मण को दिया जाता है,
ऐसे दान से सब विघ्न दूर हो जाता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago