अमरोहा में चार वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान; सौतेली मां पर हत्या का शक

अमरोहा (राष्ट्र की परम्परा)। मोहल्ला कुरैशी में गोद ली गई 4 वर्षीय जारा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। बच्ची के चेहरे और शरीर पर चोट व नील के कई निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने उसकी सौतेली मां शाइस्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हैंडलूम कारीगर मोहम्मद इस्लाम ने करीब चार वर्ष पहले जारा को नौगांवा सादात के पंजू सराय निवासी कय्यूम और नईमा से गोद लिया था। इस्लाम की पहली पत्नी सायरा बेऔलाद थी, जिसकी लगभग पांच माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद इस्लाम ने संभल निवासी तलाकशुदा शाइस्ता से निकाह किया और वह बेटी जारा के साथ किराए के घर में रहने लगे।

गुरुवार सुबह इस्लाम के काम पर जाने के बाद करीब 9:30 बजे शाइस्ता ने फोन कर बताया कि जारा की तबीयत खराब है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस्लाम तुरंत घर पहुंचा और बच्ची को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची पर मौजूद चोटों के निशान पुलिस को संदेहास्पद लगे। इसके बाद इस्लाम बच्ची का शव अपने छोटे भाई के घर ले गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी कोतवाली पहुंचकर शाइस्ता से पूछताछ की। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें – वैश्विक सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार में, लेकिन निजी निवेश और अमेरिकी टैरिफ बने बड़ी चुनौती

गोद लेने की प्रक्रिया थी रजिस्टर

जारा को गोद लेते समय असली माता-पिता कय्यूम और नईमा ने स्टांप पेपर पर रजिस्टर्ड प्रक्रिया के तहत बच्ची इस्लाम दंपति को सौंपी थी। अब पुलिस ने दोनों को बुलाया है। यदि इस्लाम की ओर से तहरीर न दी गई तो पुलिस कय्यूम और नईमा की ओर से ही कार्रवाई आगे बढ़ा सकती है।

एसपी का बयान

“बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। सौतेली मां गिरने से घायल होने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।”
— अमित कुमार आनंद, एसपी

ये भी पढ़ें – व्हॉट्सएप ग्रुप से चल रहा था रिश्वतखोरी का नेटवर्क, ओवरलोड ट्रक पास कराने में दलालों और अफसरों की मिलीभगत का खुलासा

Karan Pandey

Recent Posts

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

26 minutes ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

51 minutes ago

महिला की मौत से सनसनी, घटनास्थल पर पहुंचे देवरिया के एसपी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)1। देवरिया जनपद के रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी…

1 hour ago

किसी ने कला से दुनिया को चौंकाया, तो किसी ने राजनीति और साहित्य में बनाई पहचान

25 अक्टूबर विशेष: जानिए इस दिन जन्मी महान हस्तियों की कहानी अभिषेक कुमार की कलम…

8 hours ago