बरेली (राष्ट्र की परम्परा)। किला थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कंघी टोला निवासी शाबान पर शादी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शाबान समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में उसके चाचा अलीम, शकील, भाई शोएब और जीजा बंटी का नाम भी शामिल है।
पीड़िता ने बताया कि शाबान कई वर्षों से शादी का वादा करके उसके साथ पति-पत्नी जैसा रिश्ता बना रहा था। लेकिन बुधवार को शाबान ने अचानक दूसरी युवती से सगाई कर ली। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो शाबान के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बेहन, रोपाई और मजदूरों की समस्या से छुटकारा, आधुनिक कृषि तकनीक की ओर बढ़ रहे…
मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में…
नारायणी शाखा नहर पर बने पुल में गहरे गड्ढों से बढ़ा खतरा, मरम्मत न होने…
कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर कोचिंग छात्र की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी को…
मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…