भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में 4 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

👉आरोपी दरोगा और 3 सिपाही लाइन हाजिर

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)1 अगस्त..

बीते दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडिला पांडेय में भाजपा कार्यकर्ता पर हुई पुलिसिया उत्पीड़न के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी एक दरोगा और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। दरअसल, इस मामले को भाजपाई आक्रोषित हो गए थे और बुधवार को पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में तुर्कपट्टी थाने में पहुंच कर मामले की जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा सहित भाजपा का एक दल पुलिस अधीक्षक से भी मिला और इस मामले को लेकर कड़ी निंदा व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय और मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा ने बताया कि यदि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होता है तो 3 सितंबर को धरने पर बैठेंगे।

👉पीड़ित परिवार से मिले सांसद

देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी बुधवार की देर शाम आमवा दुबे स्थित पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे तथा परिजनों से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद तुर्कपट्टी एसएचओ से मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून के रखवाले कानून को अपने हाथ में ले लेंगे तो आम जनता को कैसे न्याय मिलेगा। ऐसे लोग सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, चंद्रप्रकाश यादव चमन, प्रमोद पांडेय, विद्याधर ओझा, शैलेंद्र कुमार तिवारी, रणप्रताप सिंह, राणा प्रताप मिश्रा, दीपक कुमार गोंड, पवन कुमार सिंह व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे ।

👉सोशल साइट्स पर चला आरोपी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

इस घटना के बाद चौराहे से लेकर सोशल मीडिया तक जगह-जगह तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जहां एक तरफ तुर्कपट्टी पुलिस की भद्द पिट रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इस कार्यवाही को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश भी व्याप्त है। सोशल मीडिया पर लगातार आरोपी एसआई और तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

21 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

30 minutes ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

45 minutes ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

53 minutes ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

1 hour ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

3 hours ago