पिकप व आर्टिका कार की टक्कर में चार माह के मासूम की मौत,पांच घायल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सोनौली गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवा थानाक्षेत्र के मुड़िला पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह घने कोहरे मे पिकप और आर्टिका कार की जोरदार टक्कर मे चार माह के मासूम की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। एम्बुलेंस से सभी घायलों को रतनपुर सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सबको रेफर कर दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार नेपाल भैरहवां निवासी नागेन्द्र पुत्र रूद्र नाथ 45 वर्ष ,पिंकी पत्नी नागेन्द्र 40 वर्ष, अंश पुत्र नागेन्द्र 10 वर्ष, वेदांश पुत्र नागेन्द्र 4 माह, संतोष 28 वर्ष विनीता पत्नी संतोष 10 वर्ष, विहर पुत्र संतोष 10 वर्ष एक आर्टिका गाड़ी मे सवार कुल 7 लोग तमिलनाडु के लिए बुधवार की सुबह निकले थे। नौतनवां थाना क्षेत्र के मुड़िला पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई जिसमे संतोष को छोड़कर 6 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। किसी का हाथ, किसी का पैर टूटा तो किसी का सर फट गया। नौतनवा पुलिस व आस पास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को रतनपुर सीएचसी भेजा जहां पर 4 माह की मासूम वेदांश ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। नेपाल नागरिक होने के कारण सब लोग नेपाली एम्बुलेंस से भैरहवा मेडिकल कालेज इलाज के लिए चले गए। इस सम्बन्ध मे रतनपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है और पांच लोग जख्मी हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

9 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

9 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

9 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago