गड्ढे में डूबने से चार मासूमों की मौत, गांव में मातम

जैसलमेर /राजस्थान(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड के नई मंगोलाई गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना में चार मासूम बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो भाई और दो बहनें शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे गांव में खेलते-खेलते बारिश के पानी से भरे एक पुराने गड्ढे की ओर पहुंच गए। यह गड्ढा पहले मिट्टी निकालने के लिए खोदा गया था, लेकिन बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था। दुर्भाग्यवश बच्चे खेलते-खेलते उसी में गिर पड़े।

मृतकों की पहचान अहमद (12 वर्ष), रिजवान (10 वर्ष), मोहम्मद (3 वर्ष) और शहनाज (8 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बच्चे लंबे समय तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने चिंता जताते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जब ग्रामीण उक्त गड्ढे के पास पहुंचे तो वहां बच्चों की मौजूदगी का अंदेशा हुआ। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया और पोकरण के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा संवेदना व्यक्त करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

गड्ढों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर गांवों में खुले और असुरक्षित गड्ढों की समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गड्ढों को या तो समतल किया जाए या उनके चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जाएं, जिससे भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

1 hour ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

7 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago