चार आश्रम व चार पुरुषार्थ

जीवन के तीन प्रहर बीते,

बस एक प्रहर ही बाकी है,

तीन आश्रम बीत चुके,

अब सन्यासी जीवन बाक़ी है।

बृह्मचर्य, गृहस्थ रहकर ही,
वानप्रस्थ भी भोग चुके,
यूँ तो पुरुषार्थ किये होंगे,
पर मोक्ष तो मिलना बाक़ी है ।

धर्म, अर्थ, काम में फँसकर,
कैसे जीवन निकल गया,
माया- मोह की चका-चौंध में,
जीवन हाथों से फिसल गया।

भौतिकता की ख़ातिर सब
कुछ पाने की अभिलाषा,
पाया भी सब कुछ जीवन में,
पर लिप्सायें तो बाकी हैं।

दुनिया को हम क्या दे पाये,
दुनिया से हमने क्या पाया,
गुणा- भाग सब करके देखा,
यह लेखा – जोखा बाक़ी है।

मोक्ष प्राप्ति की ख्वाहिश में,
बस मुट्ठी ख़ाली खुली रही,
दुनिया से नाता कैसा है,
ये गणना भी बाकी है ।

यादें बीते पल की आयें,
इस भाग-दौड़ के चक्कर में,
वर्तमान का होश नहीं,
संतोष कहाँ कोई मन में ।

हानि-लाभ व यश-अपयश,
ईश्वर के हाथ में होते हैं,
जीवन की गति- नियति यही है,
पर संतोष तो पाना बाक़ी है।

यूं ही शायद जीवन बीते,
अंतिम क्षण यूं ही आएगा,
अंतर्मन में है छिपा यही,
इस प्रश्न का उत्तर बाक़ी है।

मेरा तेरा करते करते,
अपनी ख़ुशियाँ अपने सपने,
मेरे बच्चे, मेरे अपने,
‘आदित्य’ ये जीवन साक्षी है ।

दर्द दूसरों का देख सके,
आंखों में आँसू आए कभी ?
अंधकार मिट जाये जब,
बस यही चुनौती बाक़ी है।

शाम ढले, तो ढले मगर,
दूर कहीं उस बस्ती में,
अंधकार छाने से पहले
रोशनी जलाना बाकी है।

तीन प्रहर यूँ बीत गये,
बस एक प्रहर ही बाकी है,
सारा जीवन ही यूँ बीता,
पर मोक्ष का मिलना बाकी है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स का कैसे लगाएं पता? जानिए आसान ट्रिक्स

स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…

36 minutes ago

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

47 minutes ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

1 hour ago

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

1 hour ago

19 अक्टूबर इतिहास विशेष: देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म और निधन

लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…

2 hours ago

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: मां दुर्गा की कृपा से किस राशि को मिलेगा लाभ? जानें मेष से मीन तक का हाल

सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…

2 hours ago