“शकुंतला देवी फाउंडेशन ने विश्वविद्यालय महिला छात्रावास में लगवाया आरओ वाटर कूलर “

“महिला छात्राओं को सुविधाजनक और स्वास्थ्यप्रद पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य।” – प्रो पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में शकुंतला देवी फाउंडेशन द्वारा आरओ वाटर कूलर लगाया गया। जिसका उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया।
कार्यक्रम में पहले कुलपति, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे एवं फाउंडेशन की ट्रस्टी एवं फाउंडेशन में अभिभावक की भूमिका में सुधा मोदी ने छात्रावास परिसर में पौधारोपण किया। जहां कुलपति ने कहा कि जल व वृक्ष एक को नहीं अनेकों को जीवन प्रदान करता है।
पौधारोपण करने के उपरांत कुलपति द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि यह संस्था ऐसे सामजिक कार्यों को बखूबी करती है और यह कार्य छात्राओं को सुविधाजनक और स्वास्थ्यप्रद पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक उत्कृष्ट कार्य है।
फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रेया भालोटिया ने कुलपति एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे जी प्रति आभार किया उन्होंने कहा कि उनका यह फाउंडेशन उनकी माता जी के नाम पर बनाया गया है जो सामाजिक कार्यो को करता रहता है। फाउंडेशन में अभिभावक की भूमिका में उपस्थित सुधा मोदी ने कुलपति का आभार जताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कुलपति की सहृदयता है कि जब भी कोई समाजिक संस्था आगे आती है। तो वह एक कदम आगे बढ़कर अपनी सहभागिता देतीं हैं।
कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे ने किया। प्रो. दूबे ने फाउंडेशन से विश्वविद्यालय के छात्राओं के लिए किसी विशेष फेलोशिप देनें का प्रस्ताव दिया जिस पर संस्था ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए आश्वस्त किया।
धन्यावाद ज्ञापन प्रो. संदीप दीक्षित एवं संचालन प्रो. अनुभूति दूबे ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छात्रावास की वार्डेन प्रो. ऊषा सिंह, मुख्य अभिरक्षक प्रो. शिवाकांत सिंह, छात्रावास की अधीक्षक गण डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रंजन लता एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. मीतू सिंह, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. ओम प्रकाश सिंह एवं छात्रावास के कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

1 hour ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

2 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

2 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

8 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

8 hours ago