पुलिस की पहल से जागरूक हो रहीं महिलाएं

उपनिरीक्षक सारिका सिंह ने किया जागरूक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।महिला सशक्तिकरण के तहत मंगलवार को श्यामदेउरवां थाने की एन्टी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र के चौक चौराहे पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला उपनिरीक्षक सारिका सिंह ने जागरूक करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा से बचने का सही तरीका है जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पातीं हों वह महिला हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 112 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। महिला कांस्टेबल अंजली मिश्रा ने जागरूक करते हुए कहा कि कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कहा कि महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला सशक्तिकरण अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ताकि उनके अंदर का भय समाप्त हो। इस दौरान उपनिरीक्षक सारिका सिंह, महिला कांस्टेबल अंजली मिश्रा मौजूद रहीऊ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

18 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

30 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

47 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

57 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

1 hour ago