सामुदायिक हाल का शिलान्यास, ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी

  • अब गरीब परिवार भी निश्चिंत होकर करेंगे आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद ब्लॉक के देवरिया गंगा गांव के लोगों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगनी सिंह की पहल पर गांव को सामुदायिक हाल की सौगात मिली। इसका शिलान्यास सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह और सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भूमि पूजन व शिलापट्ट का अनावरण कर संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।
लोकप्रिय विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि आज का दिन देवरिया गंगा गांव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सरकार की प्राथमिकता है कि गांव का गरीब, असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति भी बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम पूरे कर सके। सामुदायिक हाल की सुविधा मिलने से अब कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण अपने आयोजन रोकने या टालने को मजबूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह हाल केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि गांव के सपनों और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। आने वाले समय में गांव की हर ज़रूरत और विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि ग्रामीणों को नगर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि गांव का कोई भी गरीब परिवार बेटी की शादी या अन्य पारिवारिक कार्यक्रम के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करे। यह सामुदायिक हाल समाज के कमजोर वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।
भाजपा युवा नेता ई. सुधांशु सिंह ने कहा कि यह सामुदायिक हाल गांव के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सच्ची सौगात है। लंबे समय से ग्रामीणों की यह मांग थी, जो अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस हाल से जहां गरीब परिवार निश्चिंत होकर विवाह व अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे, वहीं युवाओं को भी सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक मंच मिलेगा। इससे गांव में सामाजिक एकता मजबूत होगी और नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सुधांशु सिंह ने कहा कि पार्टी और सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की हर सुविधा पहुंचे। यह सामुदायिक हाल उसी सोच का साकार रूप है, जो आने वाले समय में गांव की तरक्की और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की नींव रखेगा।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगनी सिंह ने कहा कि पहले लोग कार्यक्रमों के लिए भारी खर्च उठाने को मजबूर थे, लेकिन अब सामुदायिक हाल से सब निश्चिंत होकर आयोजन कर सकेंगे।
इस अवसर पर अमर राय उपाध्यक्ष, देवेंद्र पांडे प्रवक्ता भाजपा, भोला प्रधान, मिंकु सिंह प्रधान, तामा प्रधान, मंझरिया गंगा प्रधान, ब्रह्मानंद, महादेवा प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अतिथियों का स्वागत किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

समय से विद्यालय नहीं पहुंचते अध्यापक, पढ़ाई हो रही बाधित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार शिक्षा के प्रति सजग है और कोई भी बच्चा शिक्षा…

29 minutes ago

चौथा स्तम्भ-कितना सक्षम

कौन सच्चा कौन झूठा, क्यालिखकर बतला पाऊँगा ?ख्याल आता है कभी, क्याबहती गंगा में हाथ…

2 hours ago

डिजिटल साक्षरता और नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार और डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला प्रोबेशन अधिकारी…

2 hours ago

विश्व हिन्दू महासंघ तहसील इकाई का गठन सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को पटेल नगर पश्चिमी स्थित पुरानी संगत पीठ मे विश्व…

2 hours ago

पति घर आया तो पत्नी ने छिपाया बॉयफ्रेंड, वायरल हुआ वीडियो और बजी लाठियां

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 hours ago

क्या जीत पाएंगी मैथिली ठाकुर? अलीनगर सीट पर BJP का बड़ा दांव, जानें सियासी समीकरण

दरभंगा (राष्ट्र की परम्परा)। मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर का राजनीतिक डेब्यू बिहार विधानसभा चुनाव में…

3 hours ago