किसान सभा का स्थापना दिवस मनाया गया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l किसान सभा का स्थापना दिवस टेकुआ में मनाया गया । सभा की अध्यक्षता भाकपा के पूर्व जिला मंत्री का चक्रपाणि तिवारी ने किया । मुख्य रूप से मंच पर भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय सदस्य एवं राज्य सचिव खेत मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश का विनोद कुमार सिंह, भाकपा जिला सचिव का आनंद चौरसिया, भाकपा जिला सहसचिव अरविंद कुशवाहा,किसान सभा के जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य का कलक्टर शर्मा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष का कमला यादव आदि पदाधिकारी मौजूद थे ।
सभा को संबोधित करते हुए का विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इस सरकार में जो किसान अपने खून पसीने की कमाई का उचित दाम नहीं मिल रहा है वहीं उनके बच्चों को उचित शिक्षा और स्वास्थ्य से वंचित रखा जा रहा है। केवल इसलिए की अशिक्षित नौजवान अपने संवैधानिक अधिकारों के बारे में सवाल न पूछ सके । इस सरकार के वित्त मंत्री के पति ने इलेक्ट्रोरल बांड को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला बताया है । इस सरकार के चंदा घोटाले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे कर पर्दाफाश करने वाले वामपंथी ही इस बेइमान व्यवस्था का एक मात्र विकल्प हैं ।इस सरकार में किसान, विद्यार्थी, नौजवान सब त्रस्त है ।
का अरविंद ने कहा कि यह साल बीजेपी के विदाई का साल है 200 से अधिक सीट नहीं मिलने जा रहा हूँ ।जनता को किसी बहकावे में नहीं आना चाहिए ।
का आनंद ने कहा की यह सरकार हर प्रकार से किसानों को छलने का काम कर रही है ।
कलक्टर शर्मा ने बताया की वामपंथी हमेशा अन्याय अत्याचार के खिलाफ लडे‌ हैं और लडते रहेंगे
इस अवसर पर का रामप्रीत, आजाद, राजेन्द्र पाल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

5 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

6 hours ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

6 hours ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

7 hours ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

7 hours ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

7 hours ago