पूर्व सैनिक की हीट स्ट्रोक से मौत

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुस्तफाबाद गांव में बुधवार को पूर्व सैनिक की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुस्तफाबाद निवासी 65 वर्षिय पंचदेव वर्मा जो कि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे, बुधवार दोपहर में किसी घरेलू कार्य से साइकिल से काजीपुर जा रहे थे। तेज धूप और उमस के बीच वह रास्ते में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ समय बाद पीछे से गुजर रहे एक राहगीर ने उन्हें सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा और तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें हिट स्ट्रोक हुआ, जिससे उनकी मौत हुई है।
पूर्व सैनिक की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है। लोग उनके सेवा-समर्पण और सहज स्वभाव को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
पूर्व सैनिक पंचदेव वर्मा न केवल एक अनुशासित सैनिक रहे, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद गांव में सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व सैनिक, रिश्तेदार और जान-पहचान के लोग शामिल हुए उनका अंतिम संस्कार खरीद गांव के पास घाघरा नदी के किनारे किया गया मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

2 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

3 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

3 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

3 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

3 hours ago