संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में किसान दिवस जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
किसान दिवस में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई, एकीकृत बागवानी योजना, अंतर्गत ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर हेतु 50 से 65% अनुदान पर सिंचाई उपकरण कृषक प्राप्त कर सकते हैं।
अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा अवगत कराया गया कि ओपीएस योजना के अंतर्गत किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसमें सिंचाई हेतु नया कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है।
सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा किसानों से कृषि अवसंरचना निधि अंतर्गत कृषि संबंधी बड़े कार्य हेतु 6% अनुदान पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपने ब्लॉक में न्यूनतम 200 एकड़ क्षेत्रफल पर धान की सीधी बिजाई सुपरसीडर यंत्र के माध्यम से अनिवार्य रूप से कराए।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, अधिशासी अभियंता विद्युत, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र कुमार राय सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

5 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

5 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

12 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

13 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

13 hours ago