SVPG महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं प्रबंधक स्व०बी डी मिश्रा का जयंती मनाया गया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष मे महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और प्रबंधक स्व० बी डी मिश्र की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्राचार्य और प्रबंधक स्व० बी डी मिश्र के चित्र पर प्राचार्य और शिक्षकों ,कर्मचारियो द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने कहा कि स्व मिश्र संत प्रवृति के व्यक्ति थे और सबको साथ लेकर चलते थे। उन्होने प्रत्येक क्षण कालेज के विकास को लेकर सक्रिय रहे और अपने सहयोगियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये। प्रो सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्व० मिश्र एक कुशल अभिभावक के रूप मे कॉलेज के प्रति समर्पित रहे।अपनी सहृदयता और विनम्रता के लिए वह सदैव जाने जाते रहें।प्रो वाचस्पति द्विवेदी ने कहा कि स्व० मिश्र के व्यक्तित्व से सदाचार,मृदुभाषिता और धैर्य जैसे गुण को सीखा जा सकता था ।प्रो नाजिश बानो ने कहा कि स्व० मिश्र एक कुशल और योग्य शिक्षक और प्रशासक रहें। उनकी सकारात्मकताओ के कारण यह महाविद्यालय कम संसाधनो मे भी एक स्थान प्राप्त कर सका। कार्यक्रम को प्रो अशोक सिंह और डाॅ०विवेक मिश्र ने संबोधित किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रो मंशा देवी,डॉ केशरी कुमार शाही, प्रो अरविन्द कुमार, डाॅ तूलिका पाण्डेय, डाॅ० विद्यावती गुप्ता डा राजकुमार गुप्ता, डाॅ० शगुफ्ता, डाॅ मनोज मिश्र, डाॅ राजेश मिश्र, डाॅ० उमेश दुबे सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

55 seconds ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

2 minutes ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

4 minutes ago

MSME पहल से पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान

कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…

10 minutes ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या बदल गया?

🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…

19 minutes ago

राशिफल: धन-करियर में बड़ा बदलाव संभव

🔮 बुधवार को बदलेगी ग्रहों की चाल, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

45 minutes ago